खनियांधाना। नगर की प्राचीन धरोहर और अटूट श्रद्धा के केंद्र श्री श्री 1008 श्री मार बगीचा मंदिर के जीर्णाेद्धार हेतु आज शनिवार को भव्य भूमि पूजन किया गया। इस मांगलिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से खनियांधाना राजमहल के कुंवर ध्रुवराज बुंदेला सम्मिलित हुए, जिनके कर-कमलों द्वारा मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन की विधि संपन्न हुई।
वर्षों पुराने इस प्राचीन मंदिर को अब सर्व हिंदू समाज के सहयोग से एक भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। ष्आओ हनुमान जी का मंदिर बनाएंष् के संकल्प के साथ आज राजमहल परिवार और नगरवासियों ने मिलकर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। कुंवर ध्रुवराज बुंदेला ने इस अवसर पर धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
समस्त नगरवासियों ने इस पुनीत कार्य में अपनी पूरी भागीदारी सुनिश्चित करने का उत्साह दिखाया है। मंदिर समिति द्वारा अपील की गई है कि सभी भक्तजन अपनी श्रद्धानुसार तन-मन-धन से इस निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि प्राचीन मंदिर को पुनः दिव्य स्वरूप प्राप्त हो सके।