नीमच। मालवा अंचल में ‘द वॉइस ऑफ एमपी’ का वार्षिक कैलेंडर 2026 अपनी आकर्षक प्रस्तुति और उपयोगिता के कारण पाठकों व दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इसका वितरण उत्साहपूर्वक किया जा रहा है।
कैलेंडर में प्रमुख तीज-त्योहार, राष्ट्रीय एवं स्थानीय महत्व की तिथियां तथा सांस्कृतिक आयोजनों की जानकारी शामिल होने से यह घर-घर उपयोगी बन गया है। रंगीन डिज़ाइन और स्पष्ट लेआउट इसकी विशेष पहचान है।
वॉइस ऑफ एमपी के विज्ञापन प्रबंधक मोहन नागदा ने बताया कि कैलेंडर का निःशुल्क वितरण नीमच जिले के ग्रामीण अंचलों में किया जा रहा है। पाठकों का कहना है कि यह कैलेंडर जानकारी, उपयोगिता और सौंदर्य का संतुलित संयोजन प्रस्तुत करता है।