BREAKING NEWS
NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय में रक्तदान.. <<     KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ खेल के मैदान से जंग, नीमच में.. <<     KHABAR : सांवेर से तैयारी करो, टिकट कट रहा है,.. <<     BIG NEWS : घर से निकलीं और हो गईं लापता, गायब होने की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में वीर बाला कालीबाई प्रतिभा.. <<     KHABAR : वनांचल के गांवों में मौसमी बीमारी का.. <<     KHABAR : नशामुक्त नीमच के लिए आगे आएं, प्रसिद्ध.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृतक के आश्रित परिवार को 4 लाख.. <<     जेवर खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर,खरीदारी से.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर बना आमजन के लिए राहत का.. <<     REPORT : नयागांव में सुबह 7 बजे सड़कों पर उतरे सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 11:28 am
KHABAR : नीमच में वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी राहत, समाज में रक्तदान के प्रति बढ़ाई जागरूकता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के संस्थापक स्वर्गीय नारायण प्रसाद गुप्ता ‘नानाजी’ की स्मृति में संकल्प दिवस के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन नीमच जिला युवा इकाई द्वारा रविवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में समाजजनों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर “रक्तदान महादान” के संदेश को साकार किया।

इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष संतोष चोपड़ा, जिला अध्यक्ष गोविंद पोरवाल, महामंत्री हरिवल्लभ मुच्छाल, युवा इकाई जिलाध्यक्ष मनोज माहेश्वरी, वैश्य महिला इकाई जिलाध्यक्ष संगीता जारोली, जम्मू कुमार जैन, विवेक खंडेलवाल सहित महिला इकाई के पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को सशक्त करते हैं तथा जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी सिद्ध होते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE