BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय में रक्तदान.. <<     KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ खेल के मैदान से जंग, नीमच में.. <<     KHABAR : सांवेर से तैयारी करो, टिकट कट रहा है,.. <<     BIG NEWS : घर से निकलीं और हो गईं लापता, गायब होने की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में वीर बाला कालीबाई प्रतिभा.. <<     KHABAR : वनांचल के गांवों में मौसमी बीमारी का.. <<     KHABAR : नशामुक्त नीमच के लिए आगे आएं, प्रसिद्ध.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृतक के आश्रित परिवार को 4 लाख.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 1:25 pm
NEWS : खेल प्रतिभाओं का सम्मान, गुर्जर समाज ने बढ़ाया हौसला, मेवाड़-मालवा कुमार व केसरी विजेताओं का किया अभिनंदन, युवाओं को आगे बढ़ने का दिया संदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हाल ही में आयोजित विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता रहे बालाजी प्रशिक्षण संस्थान बागेलेश्वर महादेव, गांधीनगर, चित्तौड़गढ़ के पहलवानों का शनिवार 7 फरवरी को गुर्जर समाज द्वारा सैंती स्थित श्री नीलाखुरा देवनारायण मंदिर परिसर में सम्मान किया गया।

गुर्जर समाज द्वारा विजेता पहलवानों का उपरणा ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मंदिर व्यवस्थापक राजकुमार गुर्जर ने बताया कि बालाजी प्रशिक्षण संस्थान के संस्थापक सचिव कमलेश गुर्जर के सानिध्य में पहलवान राहुल गुर्जर ने मेवाड़-मालवा कुमार खिताब अपने नाम किया।

उन्होंने बताया कि पूर्व में रामनिवास गुर्जर ने चित्तौड़-प्रतापगढ़ केसरी, लोकेश गुर्जर ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर तथा बांसवाड़ा में आयोजित कुश्ती दंगल में कार्तिक गुर्जर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गुर्जर समाज एवं जिले का नाम रोशन किया है।

रामनिवास गुर्जर एवं राहुल गुर्जर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर पर अपना प्रदर्शन कर चुके हैं, जबकि लोकेश गुर्जर बीपीएड तथा रामनिवास एवं राहुल गुर्जर डीपीएड की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ये पहलवान खेलकूद के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में भी अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।

इस अवसर पर गुर्जर समाजजनों ने सभी पहलवानों का सम्मान कर भगवान श्री देवनारायण से प्रार्थना की कि समाज के युवा इसी प्रकार खेल सहित हर क्षेत्र में समाज एवं चित्तौड़गढ़ जिले का नाम रोशन करते रहें।

इस दौरान मंदिर व्यवस्थापक राजकुमार गुर्जर, किशन गुर्जर,  रामचंद्र गुर्जर, कैलाश गुर्जर, देवीलाल,  नारायण, कमलेश सुखलाल,  हरिराम, भेरुलाल, भगवानलाल, अमरचंद सहित अनेक वरिष्ठजन, बुजुर्ग एवं युवा समाजजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE