BREAKING NEWS
KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय में रक्तदान.. <<     KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ खेल के मैदान से जंग, नीमच में.. <<     KHABAR : सांवेर से तैयारी करो, टिकट कट रहा है,.. <<     BIG NEWS : घर से निकलीं और हो गईं लापता, गायब होने की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में वीर बाला कालीबाई प्रतिभा.. <<     KHABAR : वनांचल के गांवों में मौसमी बीमारी का.. <<     KHABAR : नशामुक्त नीमच के लिए आगे आएं, प्रसिद्ध.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृतक के आश्रित परिवार को 4 लाख.. <<     जेवर खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर,खरीदारी से.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर बना आमजन के लिए राहत का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 1:34 pm
KHABAR : सेन समाज का राष्ट्रीय स्तर का युवक-युवती परिचय सम्मेलन नीमच में संपन्न, देश के विभिन्न राज्यों से युवक-युवतियों ने लिया भाग, सामाजिक एकता और वैवाहिक समन्वय पर रहा फोकस, अप्रैल माह की इस तारीख को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला सेन समाज संगठन नीमच के नेतृत्व में सेन समाज का राष्ट्रीय स्तर का युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को टाउन हॉल, नीमच में हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से आए युवक-युवतियों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह सेन समाज द्वारा आयोजित तीसरा परिचय सम्मेलन रहा, जिसे लेकर समाज में विशेष उत्साह देखा गया।

सम्मेलन का शुभारंभ आराध्य देव सेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने युवक-युवतियों को सामाजिक एकता, संस्कार तथा पारिवारिक मूल्यों का महत्व बताते हुए मार्गदर्शन दिया।

आयोजक समिति ने जानकारी दी कि सम्मेलन के लिए कुल 364 पंजीयन प्राप्त हुए, जिनमें मालवांचल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राजस्थान के समीपवर्ती क्षेत्रों एवं मध्यप्रदेश के अनेक जिलों से युवक-युवतियों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों को एक साझा मंच प्रदान करना रहा, जिससे आपसी परिचय, संवाद एवं वैवाहिक समन्वय को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम स्थल पर सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई थीं तथा पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि सेन समाज द्वारा आगामी 28 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE