सिंगोली। थानांतर्गत वार्ड क्रमांक 3 राजीव आवास कॉलोनी में रविवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार के चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रहलाद पिता सांवरमल ओड उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ओडो का राजपुरा राजस्थान सौर ऊर्जा प्लांट बड़ी से मजदूरी का काम करके सिंगोली होते हुए अपने घर की ओर जा रहा था तब ही सिंगोली के वार्ड क्रमांक 3 राजीव आवास कॉलोनी के पास सामने से एक ऑल्टो कार चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर में युवक प्रहलाद ओड गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गंभीर अवस्था में सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
