नीमच। नीमच जिला गुर्जर समाज संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज के वरिष्ठ उमराव सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष चंपालाल गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नीमच जिले में गुर्जर समाज के लिए स्थायी, सशक्त एवं सर्वसुविधायुक्त समाज भवन निर्माण को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नीमच जिले में समाज भवन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही मनासा तहसील में भी समाज भवन निर्माण के लिए भूमि चयन कर योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। भूमि क्रय एवं शासन से भूमि आवंटन दोनों विकल्पों पर समान रूप से प्रयास किए जाएंगे।
इसके अलावा वीर गुर्जर समाज सेवा ट्रस्ट के नियमों में आवश्यक संशोधन को लेकर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट के नियमों में परिवर्तन कर अधिक से अधिक समाजबंधुओं को ट्रस्टी एवं सदस्य के रूप में जोड़ा जाएगा, जिससे संगठन को मजबूती मिले और समाज भवन निर्माण जैसे बड़े कार्य को सामूहिक सहयोग से पूर्ण किया जा सके।
शासन से भूमि प्राप्त करने हेतु जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल गठित करने का भी निर्णय लिया गया, जो स्थानीय विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करेगा।
जिला अध्यक्ष चंपालाल गुर्जर ने कहा कि समाज भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एकजुटता, संस्कृति और सामाजिक शक्ति का प्रतीक होगा। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने लिए गए निर्णयों का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में नीमच जिला एवं मनासा तहसील के वरिष्ठ समाजसेवी, शासकीय कर्मचारी एवं युवा साथी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अध्यापक वीरेंद्र गुर्जर एवं अर्जुन (एमपीईबी) ने किया।
इस अवसर पर उमराव सिंह गुर्जर, रामसिंह, मोहन, मदन गुर्जर, रामनारायण, जगदीश, डॉ. शिवनारायण, ओम गुर्जर, महेश, महेंद्र गुर्जर, पप्पू गुर्जर, मानसिंह गुर्जर, बगदीराम, धनराज गुर्जर, श्याम गुर्जर, अशोक गुर्जर, अमित गुर्जर, अमृतराम गुर्जर, लाभचंद, उदयलाल, भारत गुर्जर, वीरेंद्र, अर्जुन, समरथ गुर्जर, राजाराम गुर्जर, अवधेश गुर्जर, रामबल्लभ गुर्जर, विक्रम गुर्जर, सीताराम सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
नीमच जिला गुर्जर समाज संगठन की ओर से सभी उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।
उक्त जानकारी बद्रीलाल गुर्जर (पत्रकार) द्वारा दी गई।