BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 3:50 pm
NEWS : निंबाहेड़ा में जिला स्तरीय हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर सम्पन्न, जमातखाने में 165 हज यात्रियों ने लिया प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 8 फरवरी, रविवार को जिला हज कमेटी चित्तौड़गढ़ एवं हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के तत्वावधान में जिला स्तरीय हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेव जमातखाने में सम्पन्न हुआ, जिसमें जिले के कुल 165 हज यात्रियों ने भाग लिया।

शिविर में निंबाहेड़ा अंजुमन सदर शोएब लाला, शहर काजी आबिद हुसैन, प्रतापगढ़ जिला हज कमेटी अध्यक्ष मंसूर खान एडवोकेट सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

हज खिदमत कमेटी के सचिव हाजी अख्तर पटेल ने बताया कि शिविर में हज प्रशिक्षक हाफिज मोहम्मद यूसुफ निजामी ने इस्लाम में हज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एलईडी स्क्रीन के माध्यम से हज यात्रियों को एयरपोर्ट नियम, सऊदी अरब के कानून, हज की प्रक्रिया, अरकान-ए-हज एवं एहराम बांधने की विधि का विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर सय्यद टूर एंड ट्रेवल्स, उदयपुर के सय्यद जिशान अली द्वारा सभी 165 हज यात्रियों को हैंड बैग वितरित किए गए। वहीं ए.आर. मेडिकल स्टोर, उदयपुर की ओर से प्रत्येक हाजी को मेडिकल किट प्रदान की गई। शाहिद खान, उदयपुर द्वारा लगभग 12 लाख रुपये की करेंसी एक्सचेंज की गई तथा निंबाहेड़ा कब्रिस्तान कमेटी के यूसुफ मंसूरी द्वारा सभी पुरुष हाजियों को टोपी भेंट की गई।

चिकित्सा शिविर में जिला अस्पताल निंबाहेड़ा के पीएमओ डॉ. राघव सिंह एवं बीसीएमओ डॉ. अनुराधा मीणा के निर्देशन में चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईरशाद शेख और डॉ. अमित वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान हज कमेटी में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 18 व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। शिविर में हज खिदमत कमेटी के हाजी कल्लू बा मंसूरी, हाजी भूरू जागीरदार, मोहम्मद फारुख छिपा, हाजी जाहिद खान, हाजी जफर खान, सादिक हुसैन, एडवोकेट अब्दुल कलाम, अनीस अहमद शेख, जमील खान उर्फ भाया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE