कुकड़ेश्वर। मनासा मार्ग पर पिपलिया गोटा गांव के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डिजायर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त डिजायर कार रामपुरा की है, जिस पर पुलिस का लोगो लगा हुआ था। सूचना मिलते ही 112 वाहन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।