BREAKING NEWS
NEWS : प्रतापगढ़ में वीर बाला कालीबाई प्रतिभा.. <<     KHABAR : वनांचल के गांवों में मौसमी बीमारी का.. <<     KHABAR : नशामुक्त नीमच के लिए आगे आएं, प्रसिद्ध.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृतक के आश्रित परिवार को 4 लाख.. <<     जेवर खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर,खरीदारी से.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर बना आमजन के लिए राहत का.. <<     REPORT : नयागांव में सुबह 7 बजे सड़कों पर उतरे सीएमओ,.. <<     खरगोन में कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण का.. <<     महेश्वर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे, संगीत.. <<     KHABAR : आईटीआई नीमच में प्रवेश का अंतिम अवसर, 10वीं.. <<     खरगोन में दिल्ली लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा.. <<     मंदसौर के पिपलियामंडी में नशा मुक्ति का.. <<     शिवपुरी के खनियांधाना में NEET पेपर लीक के.. <<     KHABAR : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के.. <<     BIG NEWS : जीतू पटवारी बोले- बीजेपी 50 करोड़ नकदी लेकर.. <<     BIG NEWS : खेत में करंट ने छीनी किसान की जिंदगी, तीन.. <<     KHABAR : साइबर सुरक्षा और सीआईएस की मिली जानकारी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2026, 10:42 am
BIG NEWS : श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव, धधकते अंगारों की वृहद चूल का होगा आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

जावी। नीमच जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर, कमल सरोवर की नगरी के नाम से विख्यात जावी कस्बे के जावीदृसरवानिया महाराज मार्ग पर स्थित दीन-दुखियों के शरणस्थल ऐतिहासिक श्री गुर्जरखेड़ा धाम में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा।


श्री गुर्जरखेड़ा धाम मंदिर समिति के सर्वेसर्वा शंकरलाल रावत व बाबूलाल राठौर, अध्यक्ष शांतिलाल खाती, उपाध्यक्ष ईश्वर सेन, कोषाध्यक्ष घनश्याम लोहार पंडाजी, सह-कोषाध्यक्ष दीनू शर्मा, सेवादार समिति अध्यक्ष राकेश लोहार, उपाध्यक्ष कारूलाल खाती व शौकीन लोहार ने बताया कि दिनांक 15 फरवरी, रविवार को प्रातःकाल से ही महोत्सव का शुभारंभ होगा।


कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विराजमान देवताओं के श्रृंगार, पूजन-अर्चन एवं महाआरती से होगी। इसके पश्चात नाथों के नाथ श्री अघोरी नाथ पंडाजी घनश्याम लोहार के तन में पधारेंगे। इस अवसर पर 41 कुओं एवं बावड़ियों से संग्रहित पावन जल को 16 मिट्टी के कलशों में भरकर स्नान कराया जाएगा तथा कलशों को सीने पर फोड़ा जाएगा।


इसके बाद श्री अघोरी नाथ बाघम्बरी धारण कर मंदिर की परिक्रमा करेंगे और धधकते अंगारों की वृहद चूल में प्रवेश करेंगे। उनके पश्चात अन्य देवता, सेवादार, भक्तजन तथा माताएं-बहनें भी चूल में प्रवेश कर आस्था प्रकट करेंगी।


आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी की महाप्रसादी वितरित की जाएगी।
मंदिर समिति एवं सेवादार समिति के पदाधिकारियों ने अंचल के समस्त श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE