देवरी खवासा। मंगलवार 10 फरवरी को नवयुवक मित्र मंडल के तत्वावधान में कृष्णा पेट्रोल पंप परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में गांव के युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठजनों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर भक्ति रस में डूबकर सुंदरकांड का आनंद लिया।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। नवयुवक मित्र मंडल द्वारा यह 28वां सामूहिक सुंदरकांड आयोजित किया गया। मंडल द्वारा मंदिरों के साथ-साथ निजी निवासों पर भी संगीत के साथ सामूहिक सुंदरकांड पाठ कराया जा रहा है, जिससे धार्मिक चेतना निरंतर मजबूत हो रही है।
लगातार हो रहे इन आयोजनों में युवाओं के साथ-साथ बालक-बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिल रही है। नवयुवक मित्र मंडल के इस धार्मिक प्रयास की चर्चा अब आसपास के गांवों में भी एक सकारात्मक विषय बनी हुई है।