खनियांधाना। धर्मनगरी में आज मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज एवं मुनि 108 श्री निरापद सागर जी महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं त्रयगजरथ महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।
सुबह बड़ा मंदिर जी से वैभवशाली शोभायात्रा निकली, जिसमें हाथी-घोड़ों, बग्गियों और केसरिया साड़ियों में कलश धारण किए सैकड़ों महिलाओं के हुजूम ने नगर को भक्तिमय कर दिया। आयोजन स्थल श्अयोध्या नगरीश् पहुँचकर चौरासी क्षेत्र के गौरव अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं परिवार ने गरिमामय ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर मुनिश्री की अमृतवाणी सुनने हज़ारों श्रद्धालु उमड़े। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन मोदी, मीडिया प्रभारी संजीव जैन और सहसंयोजक प्रवीण जैन ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया सुयश के निर्देशन में मांगलिक क्रियाएं शुरू हो गई हैं।