नीमच। आज 12 फरवरी 2026 को भोपाल में आयोजित वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय बैठक में नीमच जिले की नई टीम और आगामी कार्य योजना के संबंध में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।
घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं-
हीरालाल भील- जिला संयोजक, श्रद्धा जागरण प्रमुख, निवास बंबोरी नई आबादी, तहसील जीरन, हरिराम भील- जिला सहसंयोजक, श्रद्धा जागरण प्रमुख, निवास टामोटी, मनासा तहसील, कमलेश भील- नीमच जिला उपाध्यक्ष, वनवासी कल्याण परिषद, निवास जवासा चौराया, पवन भील- जिला संयोजक, जनजाति सुरक्षा मंच, निवास ग्राम रूपरा सानी, पोस्ट जाट, तहसील सिंगोली, सोहन भील- जिला संयोजक, हित रक्षा प्रमुख, निवास बढ़ावा, नयागांव, तहसील जावद, कंवरलाल भील- मनासा विकासखंड, श्रद्धा जागरण प्रमुख, निवास भदाना, तहसील मनासा, श्यामा बाई भील- जिला महिला आयाम प्रमुख, निवास ग्वालटोली, नीमच, रमेश भील- जिला सहसंयोजक, हिट रिक्शा प्रमुख, निवास बंजारी खुर्द, मनासा तहसील, सुरेश भील- जिला सहसंयोजक, जनजाति सुरक्षा मंच, निवास टामोटी, तहसील मनासा। यह घोषणा प्रभुलाल चारण, जिला अध्यक्ष, वनवासी कल्याण परिषद द्वारा की गई।
नीमच वनवासी कल्याण परिषद की नवनियुक्त टीम के नेतृत्व में परिषद को नई दिशा और ताकत मिलेगी, इस उम्मीद में सभी सदस्य उत्साहित हैं।