नीमच। सिंगोली क्षेत्र के पावन जोगणिया माता शक्तिपीठ मंदिर, बैगु में क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल समाज द्वारा नववर्ष स्नेह मिलन समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय और सामाजिक एकता से ओतप्रोत रहा।
समारोह में समाज की मातृशक्ति को सशक्त भूमिका देते हुए महिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। ममता देवी सी.पी. मेवाड़ा (बिजोलिया) को महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं दुर्गा देवी ललित मेवाड़ा (मांडलगढ़), कौशल्या मेवाड़ा, भूमिका मेवाड़ा एवं कैलाश देवी मेवाड़ा (हुडा) को उपाध्यक्ष तथा रचना मेवाड़ा को सचिव का दायित्व सौंपा गया।
मुख्य अतिथि भीलवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने समाज की एकता, संगठन और संस्कारों को मजबूत रखने पर बल दिया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष कन्हैयालाल मेवाड़ा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा, कोषाध्यक्ष ललित मेवाड़ा, सचिव कमलेश मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। संचालन रचना मेवाड़ा एवं मनोज मेवाड़ा ने किया।