नीमच। भगवान शिव शंकर भोलेनाथ के महापर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम धनेरिया कला-लेवड़ा स्थित बालाजी मंदिर आश्रम एवं शिव मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कलश यात्रा, हवन, अभिषेक एवं महाप्रसादी का आयोजन श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ किया जाएगा।
आयोजन की रूपरेखा के अनुसार- 13 फरवरी 2026 को प्रातः श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 14 फरवरी 2026 से हवन प्रारंभ होगा, जो लगातार तीन दिनों तक संपन्न किया जाएगा। 15 फरवरी 2026 को विधिवत कलश स्थापना, भगवान शिव का विशेष अभिषेक एवं तत्पश्चात महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
बालाजी मंदिर समिति द्वारा समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य एवं धार्मिक आयोजन में सहभागिता करें तथा महाशिवरात्रि के महापर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाएं।
सूचना- जो भी श्रद्धालु इस अवसर पर होने वाले अभिषेक अथवा हवन में बैठना चाहते हैं, वे बालाजी मंदिर समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।