नीमच। शेख सैय्यद पठान जिला कमेटी एक सामाजिक संस्था है, जो निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले तीसरे सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कमेटी के सरपरस्त हाजी इदरीश पठान एवं जनाब गुलाम रसूल पठान की सरपरस्ती में संपन्न हुई।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी आरिफ शेख ने बताया कि जिला कमेटी के सदर सलीम खान द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु सम्मेलन समिति का गठन किया गया है। इसमें हाजी आबिद उर्फ बाबु भाई शेख को सम्मेलन समिति का सदर एवं अलीमुद्दीन बाबर को खजांची नियुक्त किया गया है।
सम्मेलन समिति में सरपरस्त के रूप में याकूब पठान, हयात चाचा, शहजाद पठान (मोअज्जिन), ज़ाहिद क़ादरी सहित हाजी अनवर, सैय्यद हसन अली, इकबाल पठान, बाबूभाई ठेकेदार, साबिर पठान (सिटी), हासिम खान, डॉ. वसीम खान, साबिर पेंटर सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।
सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 12 अप्रैल (इंतवार) को आयोजित किया जाएगा। इसमें कन्याओं के विवाह हेतु पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जबकि वर पक्ष से विवाह पंजीयन शुल्क के रूप में 21,000 रुपये लिए जाएंगे।
विवाह के लिए कन्या की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है। आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की फोटो प्रति पंजीयन के समय देना आवश्यक होगा।