पोलायकला। नगर पोलायकला स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर आज महिला मंडल के द्वारा भगवान शिवलिंग को हल्दी का लेप लगा करके विवाह की तैयारीयां प्रारंभ की गई मंदिर को आकर्षक विद्युत से सजाया गया है साथ ही महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर यहां पर अभिषेक भजन संध्या के साथ में विशेष आयोजन किए जाएंगे, साथ ही नगर में 15 फरवरी रविवार को शिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर शिवालयों में तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार को पांडव कालीन प्राचीन हिमालेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने महादेव को हल्दी व मेहंदी लगाकर मंगल गीत गाए। इसके बाद 15 फरवरी को माता पार्वती संग महादेव का विवाह धूमधाम से संपन्न होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर खुशियां मनाएंगे।