मनासा। नीमच जिला गुर्जर समाज द्वारा प्रस्तावित समाज भवन निर्माण के पावन एवं ऐतिहासिक कार्य में प्रथम दानदाता के रूप में देवसेना जिला अध्यक्ष डॉ. शिवनारायण गुर्जर ने सराहनीय पहल करते हुए 51,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की है। इसमें से 21,000 की राशि समाज को प्राप्त भी हो चुकी है।
डॉ. शिवनारायण गुर्जर का यह योगदान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण, सामाजिक एकता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उनके इस प्रेरणादायी कदम से समाजजनों में उत्साह का माहौल बना है और अन्य बंधुओं को भी भवन निर्माण हेतु सहयोग के लिए प्रेरणा मिली है।
वीर गुर्जर समाज सेवा ट्रस्ट, नीमच ने समस्त समाज बंधुओं से विनम्र अपील की है कि वे गुर्जर समाज भवन निर्माण जैसे सामूहिक एवं गौरवशाली कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान करें, ताकि समाज का स्वयं का भवन शीघ्र साकार हो सके।
ट्रस्ट की ओर से संदेश दिया गया- एकता में शक्ति है, समाज के विकास में ही हमारा विकास निहित है। उक्त जानकारी समाजसेवी बद्रीलाल गुर्जर द्वारा प्रदान की गई।