BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2026, 2:37 pm
NEWS : कल्लाजी मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां पूर्ण, 1 लाख 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का रविवार को होगा महारुद्राभिषेक, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ‎‎मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार ‎‎कल्लाजी वेदपीठ निंबाहेडा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का आयोजन किया जा रहा हैं। कल्याणेश्वर‎ महादेव एवं ठाकुर श्री कल्लाजी‎ की महति अनुकम्पा से फाल्गुन ‎कृष्णा त्रयोदशी रविवार के पावन अवसर ‎पर वेदपीठ परिसर में महाशिवरात्रि ‎‎का आयोजन किया जा रहा हैं। ‎‎जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी ‎हैं। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि ‎251 यजमान युगलों ‎‎द्वारा महारूद्राभिषेक में भागीदारी के ‎लिए पंजीयन करवाया जा चुका हैं।‎ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वेदपीठ ‎परिसर में एक लाख 51 हजार पार्थिंव ‎शिवलिंग का भगवान शिव को प्रिय 21 द्रव्यों से वैदिक मंत्रोच्चार ‎के साथ महारूद्राभिषेक किया‎‎ ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎जाएगा। वेदपीठ के आचार्यों के ‎मार्गदर्शन में बटुकों एवं शिल्पियों ‎द्वारा पार्थिंव शिवलिंग‎ एवं जलहरियों का निर्माण किया‎ गया हैं। वेदपीठ के प्रवक्ता ने ‎बताया कि ठाकुर जी की संध्या‎ महाआरती के पश्चात महारुद्राभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ किया ‎जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव को प्रिय नानाविध पदार्थ न्यौछावर करेंगे। ‎‎‎‎‎‎‎रुद्री पाठ और नमक चमक के साथ महारूद्राभिषेक किया जाएगा। भगवान शिव के प्रिय पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम शिवाय के 11 लाख जाप श्रद्धालु द्वारा की जाएगी अभिषेक के बाद भगवान शिव  और ठाकुर जी की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर ठाकुर जी का महादेव स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। श्रद्धालुओ द्वारा भगवान भोलेनाथ को अपनी श्रद्धानुसार नानाविध सहस्त्र रूप में सामाग्री न्यौछावर कर कामना की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE