BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 13, 2026, 3:36 pm
KHABAR : गौ सेवा समिति नीमच को जनसहयोग से मिली सौगात, गुप्त दान से प्राप्त हुई ट्रैक्टर ट्रॉली, 70 से अधिक गौवंश की सेवा में बनेगी सहायक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बीमार एवं घायल गौवंश सहित अन्य जीवों की सेवा में निरंतर समर्पित गौ सेवा समिति नीमच को जनसहयोग से एक और महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। समिति द्वारा संचालित गौ उपचार शाला के लिए गुप्त दान के रूप में एक नई ट्रैक्टर ट्रॉली भेंट की गई है, जिससे गौवंश के चारे तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था अब और अधिक सुचारू हो सकेगी।

समिति पिछले पांच वर्षों से नीमच शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में घायल व बीमार गौवंश के उपचार और संरक्षण का कार्य कर रही है। वर्तमान में गौ उपचार शाला में लगभग 70 से 80 गौवंश की नियमित देखभाल की जा रही है। नई ट्रैक्टर ट्रॉली मिलने से चारा परिवहन, सामग्री आपूर्ति एवं सेवा कार्यों में तेजी आएगी।

नई ट्रॉली का विधि-विधान से पूजन पंडित शंकर शास्त्री एवं पंडित रामेश्वर शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर खाखलदेव महाराज मंदिर के पुजारी पवन जी, मितेश अहीर, राहुल रालोत, पार्थ जोशी, दुर्गाशंकर धनगर सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

समिति ने बताया कि यह ट्रैक्टर ट्रॉली तमिलनाडु के एक जैन परिवार द्वारा गुप्त रूप से दान की गई है। समिति पदाधिकारियों ने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही गौसेवा का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE