जीरन। समिति धर्म समाज पुजारी इकाई जिला नीमच द्वारा जीरन तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन श्री किलेश्वर महादेव मंदिर, जीरन में किया गया। बैठक में क्षेत्र के सभी पुजारी बंधु उपस्थित रहे और मंदिरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मंदिर भूमि पर अतिक्रमण, मंदिरों में कमी, व्यवस्थागत परेशानियां तथा अन्य धार्मिक स्थलों से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित पुजारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
समिति के विस्तार एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी बैठक की तिथि भी तय की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नरसिंह वैष्णव (बेलारी), बलराम दास बैरागी (नलवा), गोपाल दास (आमली खेड़ा), महेश शास्त्री (महागढ़), पंकज शर्मा (केलुखेड़ा), पूरण दास बैरागी (लसूदी तंवर), पूरण दास (केलुखेड़ा), प्रकाश चंद (जीरन), रामचंद्र दास (बरखेड़ा) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पुजारी बंधुओं ने एकजुट होकर धर्म समाज पुजारी इकाई जिला नीमच को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।