BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 10:44 am
BIG NEWS : भोपाल, इंदौर में अब गर्मी का एहसास, 17 शहरों का पारा 30 डिग्री के पार, 16 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम, पढे़ खबर

Share On:-

मध्य प्रदेश में सर्दी अब तेजी से लौट रही विदाई दे रही है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं। मौसम विभाग भोपाल के अनुसार, 16 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर दिख सकता है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छा जाएंगे। हालांकि, बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में बादलों की मौजूदगी से मौसम का मिजाज बदल जाएगा।


दिन में गर्मी का एहसास, 17 शहरों में पारा 30°C के पार
पिछले कुछ दिनों में भोपाल, इंदौर, खरगोन, नर्मदापुरम, धार, रतलाम, उज्जैन, खंडवा, ग्वालियर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, बेतूल, गुना और कई अन्य शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। कुछ इलाकों में तो यह 32-33 डिग्री तक दर्ज किया गया। इससे दिन के समय गर्मी और तपिश महसूस हो रही है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार है।


रात में सबसे ठंडे पचमढ़ी और खजुराहो
न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी और खजुराहो सबसे ठंडे बने हुए हैं। यहां रात का पारा 8-9 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा मंदसौर, कटनी, रीवा और राजगढ़ जैसे जिलों में भी न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के बीच है। इंदौर में हाल के दिनों में रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा, जो सामान्य से अधिक है।


16 फरवरी के बाद क्या होगा?
16 फरवरी को कुछ जिलों में हल्का कोहरा रह सकता है।
दिन में बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप कम तेज होगी।
न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।
बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश संभव है, जिसका सीमित असर MP पर पड़ सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE