नीमच। जिले की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था जिला मुस्लिम इंतिज़ामिया कमेटी, नीमच की वार्षिक एवं महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 15 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे मूलचंद मार्ग स्थित कमेटी कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
बैठक में समुदाय से जुड़े प्रमुख सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही कमेटी की वर्षभर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी एवं वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा भी रखा जाएगा। इसके अलावा आगामी वर्ष की कार्ययोजना और रूपरेखा पर विचार किया जाएगा।
कमेटी के जिलाध्यक्ष गुलाम रसूल पठान ने जिले के सभी जिला, तहसील, नगर, पंचायत एवं वार्ड स्तरीय पदाधिकारियों, सदस्यों तथा मुस्लिम समाज के सभी लोगों से निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।