BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 2:05 pm
KHABAR : रतलाम में आज निकलेगी सम्मान साफा रैली, एक जैसे साफे पहन वाहन पर सवार होकर निकलेंगे, गढ़कैलाश मंदिर पहुंच करेंगे अभिषेक, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। महाशिवरात्रि के पर्व के उपलक्ष्य में शहर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जवाहर व्यायामशाला परिवार (अम्बर ग्रुप) द्वारा दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व 14 फरवरी (शनिवार) को श्सम्मान साफा (वाहन) रैलीश् निकाली जाएगी।


रैली में हजारों की संख्या में लोग पारपंरिक साफा पहनकर शामिल होंगे। रैली शहर के अनेक मार्गों से होते हुए अमृतसागर तालाब किनारे स्थित श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर पहुंचेंगी। रैली सुबह 10 बजे जवाहर व्यायाम शाला परिसर से निकलेगी।


20 से अधिक उस्ताद बांधेगे साफा
आयोजन को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र के करीब 20 से अधिक अनुभवी साफा बांधने वाले उस्ताद मौजूद रहेंगे। जो कार्यक्रम स्थल पर ही युवाओं के सिर पर पारंपरिक साफा सजाएंगे।


इन मार्गों से निकलेगी रैली
रैली व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, ​धानमंडी और नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार , चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होते हुए प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर पहुंचेगी। यहां भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक और महाआरती की जाएगी।


युवाओं और धर्मप्रेमी जनता से अपील
जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान, सूरज पहलवान, अम्बर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान एवं अमन पहलवान ने रूप से शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने का आव्हान किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE