चित्तौड़गढ़। महाशिवरात्रि के पावन पर्व उपलक्ष्य में प्रताप नगर सेवा केंद्र द्वारा प्रातः भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक यात्रा का नेतृत्व बीके मधु दीदी ने किया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं को भोलानाथ शिव बाबा का परिचय कराया गया तथा शिव के सच्चे स्वरूप और ईश्वरीय संदेश से अवगत कराया गया। बीके मधु दीदी ने उपस्थित भक्तों को बताया कि शिव निराकार, ज्योतिर्मय परमात्मा हैं, जो समस्त मानव जाति को शांति, प्रेम और पवित्रता का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय गीतों एवं नारों के माध्यम से वातावरण को भक्तिरस से ओत-प्रोत किया गया। सेवा केंद्र के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करते हुए उन्हें जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अनेक लोगों ने ईश्वरीय संदेश का लाभ लिया और आध्यात्मिक जागृति की ओर प्रेरित हुए। प्रताप नगर सेवा केंद्र द्वारा समय-समय पर ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का कार्य किया जाता है।