BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 3:17 pm
KHABAR : पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, मंडला में सीआरपीएफ 148वीं वाहिनी ने ‘शोक शस्त्र’ के साथ दी सलामी, पढे़ खबर 

Share On:-

मंडला। 148वीं वाहिनी सीआरपीएफ मुख्यालय में शुक्रवार को पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान 2019 में पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों को याद किया गया।

दो मिनट का मौन रखकर किया नमन
कार्यक्रम की शुरुआत कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर की। इसके बाद अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। सशस्त्र जवानों ने ‘शोक शस्त्र’ के साथ सलामी दी।


इस अवसर पर कमांडेंट सारंगपाणि ने कहा कि 14 फरवरी 2019 का दिन देश के लिए हमेशा यादगार रहेगा। 40 जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनका बलिदान देशवासियों और जवानों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश शहीदों और उनके परिवारों का सदा ऋणी रहेगा।


कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह, उप कमांडेंट अमरी प्रसाद, उप कमांडेंट मनोरंजन कुमार सहित अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE