नीमच। शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी की एक अहम बैठक पठान जमातखाना, नाका नंबर–4 पर हाजी इदरीश पठान की सरपरस्ती में आयोजित की गई। बैठक में कमेटी के सदर सलीम खान ने संबोधित करते हुए बताया कि यह कमेटी एक सामाजिक संस्था है, जो समाज से जुड़े मुद्दों पर निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कमेटी द्वारा तीसरे सामूहिक (इज्तिमाई) विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का आगाज बघाना क्षेत्र से किया गया है, जहां पहले चरण में 5 जोड़ों के लिए पंजीयन किए गए। विशेष बात यह रही कि कन्या पक्ष से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया और सभी बालिकाओं के आवेदन निःशुल्क भरे गए।
मीडिया प्रभारी आरिफ शैख़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान बाबुभाई मित्र मंडल द्वारा नवनिर्वाचित कमेटी सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत कर साफा बांधकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन छुट्टन पठान ने किया, जबकि आभार हाजी लियाकत अली ने माना।
बैठक में अमीन पठान (जीरन), हाजी बाबुभाई (सदर), हयात चाचा, सैय्यद हसन अली, याकूब पठान, हाजी लियाकत अली, अलीमुद्दीन, बाबर, जाहिद कादरी, बाबुभाई ठेकेदार, साबिर पठान, अनवर खान, राजा पठान, मुस्ताक पठान, शाकिर पेंटर, जफर हुसैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।