BREAKING NEWS
KHABAR : दिल्ली में किए गए आंदोलन के दौरान छात्रों.. <<     KHABAR : खरगोन में कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण.. <<     खरगोन के सनावद में अवैध एस्ट्रो टर्फ पर चला.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ पिपलियामंडी पुलिस की पहल,.. <<     KHABAR : पेयजल बना परेशानी का सबब, उदय विहार कॉलोनी.. <<     दतिया पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, मां.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक के विरोध में खनियांधाना में.. <<     BIG NEWS : पति ने थामा दूसरी महिला का हाथ, पत्नी और.. <<     नीमच के जीरन में करंट से युवक की मौत,आक्रोशित.. <<     KHABAR : महाकाल की जमीन पर कब्जा का मामला हाईकोर्ट.. <<     BIG REPORT : बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में.. <<     KHABAR : सनावद में अवैध एस्ट्रो टर्फ पर चला.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     KHABAR : उज्जैन में सावन में रविवार को खुलेंगे.. <<     KHABAR : शाजापुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,रुल्की कंजर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 5:48 pm
KHABAR : कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, सुरक्षा बल तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी, पढे़ खबर

Share On:-

इछावर। सीहोर जिले के इछावर कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। पूर्व में हुए हादसे को देखते हुए इस बार सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है। ड्यूटी में 1,235 बल तैनात रहेंग। कुबेरेश्वर धाम रूद्राक्ष महोत्सव आज से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित है।


प्रदेशभर के सुरक्षा बल तैनात
कुबेरेश्वर धाम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरएपीटीसी इन्दौर से 444, पीटीएस 15वीं वाहिनी, विसबल इन्दौर से 106, डीजीपी रिजर्व 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना से 70, प्रथम वाहिनी जी कम्पनी विसबल इन्दौर से 37, इन्दौर शहर का जिला बल 75, जिला नरसिंहपुर से 26, जिला सागर से 56, जिला दमोह से 33, जिला जबलपुर से 52 कुल बाहर से प्राप्त पुलिस बल 889 अधिकारी कर्मचारी तथा 10 राजपत्रित अधिकारी एवं जिले का स्थानीय पुलिस बल 214, विसबल सीहोर 10 होमगार्ड 90 , वन विभाग 16, आबकारी विभाग 06 कुल बल 1235 अधिकारी कर्मचारी तथा 52 कोटवार एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, वॉलेटियर्स को लगाया गया है।


श्रद्धालुओं को अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण
महाशिवरात्रि पर लगने वाले इस महोत्सव के पहले श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। लोग महोत्सव प्रारंभ होने के पहले से कुरेश्वर धाम पहुंच गए है। भीड़ से बचने के लिए लोग पहले से ही धाम पहुंच गए है। यह क्रम महोत्सव के समाप्त होने तक चलेगा। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE