BREAKING NEWS
KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा प्रहार, एनडीपीएस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. में विश्व पर्यावरण दिवस के.. <<     NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के.. <<     KHABAR : राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर.. <<     KHABAR : 50 बच्चों ने सीखी चित्रकला, ग्लास पेंटिंग.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी के पोषण आहार में निकला मृत सांप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2026, 6:34 pm
BIG NEWS : पंडित धीरेंद्र शास्त्री करेंगे 11 हजार किलोमीटर की रथयात्रा, बागेश्वर धाम में दुल्हन बोली-सोचा था कि शादी ही नहीं हो पाएगी, बाबा ने पिता का फर्ज निभाया, पढे़ खबर 

Share On:-

खजुराहो। बागेश्वर धाम में सातवां सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव चल रहा है। जहां पर लगभग 50 दुल्हन पहुंच चुकी हैं ये बेटिया आसपास के क्षेत्र से आई हैं। बाकी दुल्हन आती जा रही हैं देर रात सभी बेटियां धाम पहुंच जाएगी।


बागेश्वर धाम में मेंहदी और संगीत कार्यक्रम
बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में आज शनिवार को मेंहदी और संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा। दुल्हनों को मेहंदी लगाने के लिए जयपुर और स्थानीय जिले की टीमें मौजूद रहेंगी।


वहीं, संगीत समारोह में फिल्मी कलाकार मनोज तिवारी प्रस्तुति देंगे। इसमें मध्य प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल और राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शामिल होंगे। शनिवार को ही एक लाख लोगों के भोजन प्रसादी की व्यवस्था है। इसमें सब्जी, पूड़ी, खिचड़ी, खीर, मिठाई, अचार, सलाद, रोटी, दाल और चावल परोसे जाएंगे।


दुल्हन बोली-बाबा बागेश्वर ने पिता बन करवाई शादी
उत्तर प्रदेश की मुस्कान कश्यप ने अपनी भावुक कहानी साझा करते हुए बताया कि डेढ़ साल पहले कैंसर से उनके पिता की मौत हो गई थी। घर में मां, दो छोटे भाई और एक बहन हैं। आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि रोजाना गुजारा करना भी मुश्किल है।


मां सरकारी स्कूल में खाना बनाकर सिर्फ 2000 रुपए महीना कमाती हैं और मुस्कान सिलाई करके घर चलाती हैं। मुस्कान की शादी एक पेंटर से तय हुई थी, लेकिन पिता के निधन और तंगी की वजह से शादी रुक गई। मुस्कान कहती हैं, “हमने सोचा था कि अब कभी शादी नहीं हो पाएगी, लेकिन बाबा बागेश्वर हमारे लिए पिता जैसा फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने वैसी ही धूमधाम से व्यवस्था की है जैसी मेरे पापा करते।”


महिला मेकअप आर्टिस्ट बोली- संतों की बुराई करना छोड़ दें
मेकअप आर्टिस्ट सागर की टीम की महिला ने साफ कहा कि वे बेटियों के लिए सारा ब्रांडेड सामान (जैसे लैक्मे का फाउंडेशन, लिपस्टिक और क्रीम) खुद ही लेकर आई हैं।


उनका कहना है कि बाबा बागेश्वर जो कर रहे हैं वह समाज की दूसरी बेटियों का घर बसाने के लिए है, इसलिए लोगों को संतों की बुराई करना छोड़ देना चाहिए। रही बात तैयारी की, तो वे मेकअप की हर चीज साथ लाई हैं, बस जूड़े साथ नहीं थे जिसकी व्यवस्था अब अलग से की जा रही है।


मेकअप आर्टिस्ट बोले-300 बेटियों का होगा शाही श्रृंगार
दुल्हन के मेकअप और मेहंदी की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिलाष पटेल ने बताया कि कल 300 बेटियों को तैयार किया जाना है। बाबा बागेश्वर का सख्त आदेश है कि हर बेटी की तैयारी बहुत शानदार और व्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए।


इस काम के लिए दिल्ली, हरियाणा, जयपुर, उत्तर प्रदेश और छतरपुर से कुल 150 मेकअप आर्टिस्ट और मेहंदी लगाने वाली महिलाएं बुलाई गई हैं। इसमें 150-150 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है और कुछ श्रद्धालु भी मदद कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि ये सभी आर्टिस्ट अपना सामान खुद लेकर आए हैं और गुरु जी के निर्देशानुसार, सभी बेटियों के लिए सिर्फ अच्छी क्वालिटी और ब्रांडेड सामान का ही उपयोग किया जा रहा है।


शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए थे
शुक्रवार को 301 बेटियों की हल्दी रस्म हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए थे। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने बागेश्वर धाम पहुंचकर मंडप का पूजन किया।


पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भी हल्दी लगाई। दैनिक भास्कर से बातचीत में बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता और श्घर वापसीश् अभियान को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। पंडित ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE