नीमच। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पटेल प्लाजा के सामने स्थित हजरत ईमली वाले बाबा (रह.अ.) का उर्स मुबारक श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी सदर जाकिर भाई कुरैशी ने दी।
उन्होंने बताया कि उर्स के अवसर पर 15 फरवरी, रविवार को सुबह 9.00 बजे कुरानख्वानी, शाम 5.00 बजे चादर पेश की जाएगी। इसके बाद शाम 7.00 बजे लंगर का आयोजन रहेगा। चादर शरीफ नून भाई एवं मकसूद भाई की ओर से बाबा साहब के आस्ताने पर पेश की जाएगी। वहीं, रात 9.00 बजे से मिलाद शरीफ का कार्यक्रम आयोजित होगा।