नीमच। स्वामी विवेकानंद एकेडमी, जीरन में गोमाबाई नेत्रालय, नीमच की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की आंखों की संपूर्ण जांच की गई और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चों को आंखों की सही देखभाल, संतुलित आहार, हरी सब्जियों का सेवन और मोबाइल-टीवी का सीमित उपयोग करने की सलाह दी। जिन विद्यार्थियों में दृष्टि संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें चश्मा लगाने की सलाह भी दी गई।
विद्यालय के डायरेक्टर छगनलाल पाटीदार, मैनेजिंग डायरेक्टर हरीश मुकाती और प्राचार्य राहुल जैन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने गोमाबाई नेत्रालय, नीमच की टीम और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
यह शिविर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।