BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2026, 11:44 am
KHABAR : नीमच में चार दिवसीय शिव महोत्सव, महाशिवरात्रि पर भोलेश्वर महादेव मंदिर में उत्सव और भजन-कीर्तन की धूम, जयकारों से गूंजा बाबा का दरबार, भक्तों में दिखा गजब का उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उदय विहार कॉलोनी स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव पूरे श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर आकर्षक सजावट, भजनों की मधुर स्वर लहरियों और श्रद्धालुओं की आस्था से शिवमय दिखाई दे रहा है।

महोत्सव के अंतर्गत भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से पूर्व हल्दी की रस्म विधि-विधान के साथ संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और भगवान को हल्दी अर्पित की। शनिवार को मेहंदी की पारंपरिक रस्म आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विवाह उत्सव की तैयारियों को जीवंत बनाया।

रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दोपहर 1 बजे भोलेश्वर महादेव का भव्य शिव विवाह उत्सव आयोजित होगा। इस अवसर पर शिवलिंग सहित संपूर्ण शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। शाम को महाआरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालु भक्तिरस में डूबेंगे।

चार दिवसीय महोत्सव का समापन 16 फरवरी, सोमवार को दोपहर 1 बजे ‘रस बधाई’ कार्यक्रम के साथ होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE