देवरी खवासा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अमृतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं ने भगवान भोलेनाथ का पंचामृत, कुमकुम और पुष्पों से विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया।
श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ रही और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुए इस आयोजन में महिलाओं की विशेष सहभागिता रही। पूरे दिन मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का क्रम चलता रहा, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास बना रहा।