रेवली देवली। गांव के समाजसेवी एवं भोलेनाथ के भक्त रामविलास नागदा का गत रात्रि में निधन हो गया। सामाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति के रामविलास नागदा भोलेनाथ के बड़े भक्त थे तथा लगातार ही अलग-अलग क्षेत्र के मंदिरों में जाकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते एवं सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते थे। रेवली देवली के मस्ताना ग्रुप के प्रमुख आधार स्तंभ रहते हुए उन्होंने कई धार्मिक कार्य करवाए।
वे भंवरलाल नागदा के छोटे भाई व स्वर्गीय कन्हैयालाल, स्वर्गीय बाबूलाल के बड़े भाई, रमेश, बाबूलाल, विष्णुलाल, कैलाश, जगदीश, मदन, रतनलाल, कमल के काका, पप्पू पटवारी, मन्नालाल, संतोष के बड़े पापा व मंगल, प्रेम के पिताजी और मयंक व हार्दिक के दादाजी थे। उनकी शवयात्रा आज सुबह 9.30 बजे निज निवास रेवली देवली से निकली, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए तथा मुक्ति मोक्ष धाम पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने में वॉइस ऑफ़ एमपी के मोहन नागदा बताया कि क्षेत्र में धार्मिक हो या सामाजिक हर कार्य में वह अग्रणी थे तथा हमेशा ही समाज सेवा में लगे रहते थे उनके जाने से रेवली देवली ही नहीं अपितु समूचे क्षेत्र को बड़ी क्षति पहुंची है।
