नीमच। शहर के महू रोड पर बुधवार को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया। ‘उपदेश किआ’ के नाम से किआ मोटर्स इंडिया के अत्याधुनिक शोरूम का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, वाहन प्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।
शोरूम के प्रबंध निदेशक उपदेश ने कहा कि नीमच जैसे तेजी से विकसित होते शहर में किआ का यह शोरूम ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक बड़ी सौगात है। उनका उद्देश्य नीमचवासियों को महानगरों के समकक्ष उच्च स्तरीय सेल्स और सर्विस सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि ग्राहकों को वाहन खरीद से लेकर आफ्टर-सर्विस तक श्रेष्ठ और संतोषजनक अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्राहक संतुष्टि उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी और पूरी पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
शोरूम अधिकारी रुचि माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि किआ कंपनी अपनी उच्च गुणवत्ता, आकर्षक डिज़ाइन और आधुनिक तकनीक के लिए जानी जाती है। कंपनी अपने वाहनों के पार्ट्स पर 5 वर्ष तक की गारंटी प्रदान करती है तथा सर्विसिंग लागत भी किफायती रखी गई है। ‘उपदेश किआ’ शोरूम में एक ही छत के नीचे ए-टू-जेड सेल्स और सर्विस की सुविधाएं उपलब्ध हैं। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस सर्विस सेंटर, प्रशिक्षित तकनीशियन और अत्याधुनिक उपकरण इसे क्षेत्र का एक प्रमुख ऑटोमोबाइल हब बनाते हैं।
शुभारंभ अवसर पर 21 नई गाड़ियों की डिलीवरी की तैयारियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। शोरूम में किआ के लोकप्रिय मॉडल-सोनेट, सेल्टोस, कारेंस और कार्निवाल सहित अन्य आधुनिक वाहन उपलब्ध हैं, जो पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी एवं ईवी विकल्पों में ग्राहकों को प्रदान किए जा रहे हैं।
महू रोड पर खुले इस भव्य शोरूम से न केवल नीमच के ऑटोमोबाइल बाजार को नई पहचान मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के ग्राहकों को अब उत्कृष्ट सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। ‘उपदेश किआ’ का शुभारंभ नीमच के आधुनिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।