देवरी खवासा। गांव में स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ जनों एवं युवाओं द्वारा भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, शहद एवं पंचामृत से विधि-विधानपूर्वक महाअभिषेक किया गया। इसके साथ ही भगवान का भव्य श्रृंगार कर मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट एवं रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया।
शाम 7रू00 बजे भगवान भोलेनाथ की महाआरती कर प्रसादी वितरण किया जाएगा। वहीं रात्रि में चारभुजा नाथ भजन मंडली द्वारा भव्य जागरण का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
महाअभिषेक में मदनलाल पटेल, राधेश्याम पंचावत, कालूराम पंचवार, हरिओम पाटीदार, भोनीराम पाटीदार, रामगोपाल राठौर, सत्यनारायण पाटीदार, प्रहलाद पाटीदार, राधेश्याम पाटीदार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। पंडित शुभम शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक सम्पन्न कराया।
शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में युवाओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।