BREAKING NEWS
BIG REPORT : बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में.. <<     KHABAR : सनावद में अवैध एस्ट्रो टर्फ पर चला.. <<     BIG NEWS : दांव पर लगी थी किस्मत, तभी पहुंच गई.. <<     KHABAR : उज्जैन में सावन में रविवार को खुलेंगे.. <<     KHABAR : शाजापुर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,रुल्की कंजर.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा के नेतृत्व.. <<     KHABAR : इलेक्ट्रिशियन के मेधावी बेटे को मिला.. <<     KHABAR : इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में.. <<     BIG REPORT : शासनाधीन देव स्थलो के सुव्यवस्थित.. <<     KHABAR : मिशन वात्सल्य के तहत उन्मुखीकरण एवं.. <<     VIDEO NEWS: किसान की मौत पर बवाल, शव रख सड़क पर उतरे.. <<     दुग्ध व्यापारी संघ ने उठाई मांग, दूध.. <<     BIG NEWS : बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी, पिराना गांव.. <<     शहडोल में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 15, 2026, 5:37 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम दाता रतनपुरा और भरी दोपहरी का समय, जब शांतिलाल के कुएं के पास गेहूं की फसल में दिखा कुछ ऐसा तो गांव में फैली दहशत, सूचना मिलते ही दौड़े इस विभाग के अधिकारी, 2 घंटे में किया रेस्क्यू, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। आज दोपहर 12.05 बजे उप वन मंडल अधिकारी मनासा दशरथ अखंड और वन परिक्षेत्र अधिकारी रामपुरा को सूचना मिली कि ग्राम दाता रतनपुरा में शांतिलाल पिता हीराजी के कुएं के पास गेहूं की फसल में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्काल रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम ने लगभग 2 घंटे की मेहनत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन अधिकारियों के अनुसार पकड़ा गया मगरमच्छ लगभग 10 फीट लंबा और 1.5 क्विंटल वजनी था, तथा पूरी तरह स्वस्थ था।

रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से गांधी सागर जलाशय क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर कैलाश राठौड़, वन रक्षक घनश्याम गोयल और वाहन चालक प्रेम सिंह गौड़ का विशेष योगदान रहा।

ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना की और राहत की सांस ली, वहीं इस घटना ने क्षेत्रवासियों में जंगल और मानव निवास के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता को दोबारा उजागर किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE