नीमच। जिले की मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था, जिला मुस्लिम इंतिज़ामिया कमेटी की वार्षिक बैठक रविवार को कमेटी के मूलचंद मार्ग स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष गुलाम रसूल पठान ने कमेटी की सालाना रिपोर्ट पेश करते हुए समाज हित में किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
सेक्रेटरी जावेद दुर्रानी और कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी ने कमेटी का वित्तीय हिसाब प्रस्तुत किया। बैठक में समाज को शिक्षा पर अधिक ध्यान देने और गैर ज़रूरी रस्मों व रिवाजों से बचने की अपील की गई।
जिला अध्यक्ष गुलाम रसूल पठान ने रमज़ान के मौके पर समाज जनों से कमेटी को आर्थिक मदद देने की भी अपील की, ताकि जरूरत के समय समाज के लोगों की मदद में हर किसी का योगदान शामिल हो।
बैठक में नीमच, रामपुरा, मनासा, सिंगोली और जावद के जिम्मेदार सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष छोटे खां कुरैशी, सचिव जावेद दुर्रानी, कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी, सदस्य शाकिर कुरैशी, अनवर कुरैशी, नगर अध्यक्ष सलीम खान गुडलक, जाहिद भाई कादरी, अलीमुद्दीन बाबर, उपाध्यक्ष याकूब खान बघाना, अस्लम भाई जावद सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण भी मौजूद थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना, सामाजिक कल्याण कार्यों को सुदृढ़ करना और जरूरतमंदों की मदद सुनिश्चित करना बताया गया।