सोहनगढ़। नीलकंठ महादेव सोहनगढ़ में महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गांव में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में प्रातःकाल से ही भक्तों का आना जाना शुरू हो गया। सुबह से ही दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर भक्तों की लंबी कतारें दर्शन के लिए लगी रहीं। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर प्रांगण में आकर्षक लाइटिंग एवं सजावट की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर अभिषेक के पश्चात महाआरती हुई उसके पश्चात महाप्रसादी वितरित की गई स इस कार्यक्रम में सकल पंच सोहनगढ़ का सम्पूर्ण सहयोग रहा,नीलकंठ महादेव सोहनगढ़ में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। अभिषेक का समापन पंडित श्री यज्ञाचार्य कपिल जी शर्मा द्वारा करवाया गया।