जावद। अभिभाषक संघ जावद के अध्यक्ष विजय जोशी ने बताया कि 16 फरवरी सोमवार को मध्यप्रदेश के समस्त अभिभाषक अपने न्यायालयीन कार्य से विरत है।
पिछले दिनों, 14 फरवरी को करेरा-शिवपुरी अधिवक्ता संघ के अभिभाषक संजय कुमार सक्सेना की अपराधियों द्वारा गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस घटना के विरोध में मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने अभिभाषकों से सभी न्यायालयों में प्रतिवाद दिवस मनाने और कार्य विरक्ति करने का आह्वान किया था।
आज सोमवार को सभी अभिभाषक अपने कार्य से विरत रहकर प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने हेतु ज्ञापन सौंपेंगे। अभिभाषक लंबे समय से शासन से इस एक्ट की मांग कर रहे हैं, ताकि अभिभाषकों पर लगातार हो रहे हमले और अन्य प्रकार की गुंडागर्दी को रोका जा सके और उनका सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।