चित्तौड़गढ़। मधुवन विस्तार स्थित शंकरपुरम में श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया। शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम द्वारा आयोजित अन्नकूट महोत्सव में श्री सिद्धेश्वर महोदव को 56 भोग लगाया गया, जिसमें शंकरपुरम, शिवविहार एवं शिवपुरम के निवासी एवं सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया। सभी भक्तों ने बड़े हर्षाेल्लास से सायंकाल श्री सिद्धेश्वर महादेव की आरती में उपस्थिति रहे एवं भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव को 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। भोग लगाने के बाद सभी कॉलोनीवासियों एवं आये सभी भक्तों को अन्नकूट का महाप्रसाद ग्रहण करया गया। शिव शंकर महोत्सव समिति ने पधारे सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।