BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2026, 3:13 pm
KHABAR : महाशिवरात्रि पर देवास में निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम, संस्था नमो नमो के तत्वावधान में शहर हुआ शिवमय, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था नमो नमो द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शिव बारात निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक विविधता से सजी इस शिव बारात ने पूरे शहर को शिवमय कर दिया।


शिव बारात में विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में नागरिक खड़े होकर बारात का स्वागत करते नजर आए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की बारात का अभिनंदन किया और आकर्षक झांकियों का आनंद लिया।


बारात में अघोरी वेशभूषा में प्रस्तुत नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति और अद्भुत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विभिन्न राज्यों की पारंपरिक झांकियों ने भारत की विविध संस्कृति का सुंदर और जीवंत प्रदर्शन किया।


राधा-कृष्ण के मनमोहक नृत्य से सुसज्जित झांकी ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। भक्ति और प्रेम से भरी इस प्रस्तुति ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। साथ ही केरल के पारंपरिक ढोल वादन की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ढोल की ताल पर श्रद्धालु भी झूमते और जयकारे लगाते नजर आए।


संस्था के राजेश यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस वर्ष विशेष रूप से केरल के पारंपरिक ढोल और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी को शामिल किया गया, जिसे शहरवासियों ने खूब सराहा।


भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक एकता से सजी यह शिव बारात श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आनंद का अद्भुत संगम बनकर पूरे शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE