BREAKING NEWS
शाजापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,रुल्की कंजर.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा के नेतृत्व.. <<     KHABAR : इलेक्ट्रिशियन के मेधावी बेटे को मिला.. <<     KHABAR : इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में.. <<     BIG REPORT : शासनाधीन देव स्थलो के सुव्यवस्थित.. <<     KHABAR : मिशन वात्सल्य के तहत उन्मुखीकरण एवं.. <<     VIDEO NEWS: किसान की मौत पर बवाल, शव रख सड़क पर उतरे.. <<     दुग्ध व्यापारी संघ ने उठाई मांग, दूध.. <<     BIG NEWS : बिजली के झटके ने छीनी जिंदगी, पिराना गांव.. <<     शहडोल में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचे मलूक.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : शहडोल में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, स्कूल.. <<     KHABAR : कौशल विकास योजनाओं पर होगा मंथन, जुलाई माह.. <<     BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा.. <<     KHABAR : दूध खरीद में वैज्ञानिक मानकों की मांग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2026, 3:19 pm
KHABAR : अधिवक्ता की हत्या के विरोध में जावद अभिभाषक संघ का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम सौंपा ज्ञापन, उठाई कार्रवाई की मांग, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। शिवपुरी के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की नृशंस हत्या के विरोध में सोमवार को जावद अभिभाषक संघ के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

ज्ञापन का वाचन अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विजय जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले अधिवक्ता समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे हैं। अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

कार्यक्रम के दौरान दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभाषकगण उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग दोहराई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE