BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2026, 4:52 pm
KHABAR : श्योपुर में महाशिवरात्रि पर हंगामा, कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने घोड़ी पर सवार होकर की हर्ष फायरिंग, बेटे गोविंद ने भी चलाई गोलियां, पढे़ खबर  

Share On:-

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक उत्साह के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र के मुंडला गांव में निकली पारंपरिक शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने घोड़ी पर सवार होकर हर्ष फायरिंग की। न केवल विधायक बल्कि उनके बेटे गोविंद जंडेल ने भी भीड़ के बीच खड़े होकर गोलियां चलाईं।


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक बाबू जंडेल घोड़ी पर बैठे हुए हैं और हाथ में बंदूक लेकर हवा में दो राउंड फायर करते हैं। इसी दौरान उनके बेटे गोविंद भीड़ में खड़े होकर हर्ष फायर करते नजर आए। बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे, जिसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे। ऐसे में हर्ष फायरिंग से किसी अप्रिय घटना का खतरा मंडरा रहा था, क्योंकि हवा में चली गोलियां वापस गिरकर किसी को चोट पहुंचा सकती थीं। यह घटना रविवार (15 फरवरी 2026) को शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा और भागवत कथा के आयोजन के दौरान हुई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE