मनासा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी रविवार की रात को मंदिरों की नगरी मनासा में काछी मोहल्ले के समीप स्थित मुक्तिधाम पर एक दिवसीय भव्य मेला का आयोजन किया गया। मुक्तिधाम में स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर पर विगत दो दशक से अधिक समय से परिसर में भव्य मेले का आयोजन मुक्तिधाम (मोक्षधाम) समिति द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर स्वांगधारियों द्वारा आकर्षक संगीतमय प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही पूरे मुक्तिधाम बाग बगीचों और मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। साथ ही बर्फ से बनी अद्भुत शिवलिंग सहित शिव परिवार, राधा कृष्ण सहित कई सुंदर झांकियां भी बनाई गई। इस एक दिवसीय मेले का लुत्फ उठाने के लिए मनासा नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग मुक्ति धाम स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। व महादेव के दर्शन कर मेले का आनंद लिया। ओर प्रसादी ग्रहण की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मनासा थाना पुलिस, मेला समिति सदस्य और नगर परिषद कर्मचारी मौजूद रहे।