चित्तौड़गढ़। बस्सी तहसील के आंवलहेड़ा गांव में इस वर्ष भी महाशिवरात्रि हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
गांववासियों ने बताया कि रविवार को भोलेनाथ मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सभी ग्रामीण नाचते-गाते शामिल हुए। जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें देवीलाल डीडवानिया, ख्यालीलाल मजावरिया, रामलाल डीडवानिया और विष्णु नारायण राव ने भजनों की प्रस्तुतियाँ दी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
व्यवस्थाओं में देवीलाल जाजपुरा, श्यामलाल माचीवाल और शंकरलाल जाजपुरा ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।