चित्तौड़गढ़। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में कलेक्टर आवास के सामने स्थित शहीद स्मारक पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने नम आंखों से वीर सपूतों को याद किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुई। पस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों और वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाये व दो मिनट का मौन रखकर वीर आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक ने संगठन के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि 14 फरवरी का दिन देश के उन वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। युवाओं को इन बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के समूल नाश और राष्ट्र की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का भी संकल्प लिया।
विभाग संयोजिका संगीता ओझा, जिला संयोजक मनोज कुमार साहू, जिला संयोजिका शिवानी साहू, नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा, नगर उपाध्यक्ष विजय जागेटिया, नगर संपर्क प्रमुख प्रेम लड्ढा प्रीति मीना, संजु लड्ढा, जिला सुरक्षा प्रमुख गोपाल छीपा, आशीष वैष्णव, बबलेश शर्मा, महावीर कीर, दिलीप जोशी, मदन गोस्वामी, हीरालाल भोई, विनोद पटवा, बलराम मूंदड़ा, आयुष समदानी, दीपक वर्मा, कान सिंह, घनश्याम साहू, सचिन यति, महावीर भड़कतिया, अंकित सोनी, जोधसिंह, गोपाल सेन सहित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के जिला एवं नगर पदाधिकारी, दुर्गा वाहिनी व मातृ शक्ति की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।