BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 16, 2026, 7:29 pm
NEWS : पिपलेश्वर महादेव मंदिर महिला मित्र मंडल ने धूमधाम से मनाई महाशिवरात्रि, फागोत्सव का भी हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में जुटी मातृ शक्ति, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगर पालिका कॉलोनी एवं पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित, महिलाओं द्वारा संरक्षित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में पिपलेश्वर मंदिर महिला मित्र मंडल की ओर से महाशिवरात्रि एवं फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भक्तिमय वातावरण का सृजन किया।
आयोजन के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव के भजनों का सामूहिक गायन किया तथा भगवान कृष्ण के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। भजन-कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर “पार्वती मैया बनेगी दुल्हनिया”, “बोल बम” तथा “राधे-राधे ब्रज में होली खेला रे कान्हा” जैसे भजनों और जयकारों से गुंजायमान हो उठा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने फाग गीतों पर नृत्य कर उत्सव को और अधिक आनंदमय बना दिया।
इस अवसर पर महिला मित्र मंडल की सदस्याओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। प्रसाद के रूप में विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं फलों का वितरण किया गया।
भजन गायिका मंजू वैष्णव एवं उनकी मंडली ने लगभग चार घंटे तक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में बिंदु पांडिया, प्रीति सुखवाल, रेखा वैष्णव, रेखा सोनी, सोनू वर्मा, पूर्वा मौड़, हितेषी मौड़, राधा देवी पांडिया, लक्ष्मी देवी खटीक, मंजू शर्मा, दीपिका कंवर, बेबी धाकड़, आशा पांडिया, बेबी वैद्य, नूतन कंवर, पिंकी पाराशर, लता हाड़ा, सोनू शर्मा सहित अनेक महिलाओं का विशेष सहयोग रहा।
उल्लेखनीय है कि पिपलेश्वर महादेव मंदिर, चित्तौड़गढ़ जिले का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जिसकी सेवा-पूजा से लेकर संरक्षण तक का दायित्व महिलाएं ही निभा रही हैं। महाशिवरात्रि एवं फागोत्सव के अवसर पर दोपहर से शाम तक ठाकुर जी के भजनों पर महिलाओं ने लाल एवं सफेद रंग के वस्त्र धारण कर झूमते-नाचते हुए भक्तिमय वातावरण में ठाकुर जी को रिझाया। फागोत्सव के दौरान महिलाओं ने ठाकुर जी को गुलाल अर्पित किया तथा एक-दूसरे को भी गुलाल लगाकर होली का उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया।
इस अवसर पर बिंदु पांडिया ने बताया कि पिपलेश्वर महादेव मंदिर लगभग पचास वर्ष पुराना चमत्कारी मंदिर है। यहां आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती देखी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि और फागोत्सव का संयुक्त आयोजन किया गया। मंदिर की नियमित सेवा एवं आरती आसपास निवास करने वाली महिलाएं प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न करती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE