खरगोन। कसरावद महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रात ग्राम मिर्जापुर के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। निमाड़ के लोकगीत गायक शिव गुप्ता ने शिव-पार्वती विवाह उत्सव व शिव महिमा को लेकर भोला पार्वती का ब्यावन चलिया तजी गढ़ चौवरा, दुल्लव देखी न हर्ष रही मन गवरा.., गौरा की पायल की झंकार सुनी न आई गया रे भोले बाबा समाधि तोड़ी न.. जैसे भजन लिया तजी गढ़ चौवरा...सुनाए।
वहीं गणगौर पर्व से जुड़े ठुमक ठुमक हम वाड़ी में जावा.. गीत भी गाया।अन्य भजनों को भी श्रोताओं ने सराहा। उन्होंने चुटकुलों व किस्सों से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। सरपंच मांगीलाल, संजय पटेल व जितेंद्र चौहान ने गायक गुप्ता व टीम का सम्मान किया। कार्यक्रम में गणेश मुकाती, नारायण पटेल, महेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।