नीमच। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि स्वर्गीय भगवानदास बैरागी की धर्मपत्नी एवं स्वर्गीय बाबूदास, मदनदास, स्वर्गीय गोवर्धनदास की पूज्य माताजी एवं किशोरदास, अरविंददास, अशोकदास, विक्रमदास एवं ललितदास बैरागी की पूज्य दादी माँ इंदिरा बाई बैरागी (सरवानिया महाराज) का शतायु वर्ष पूर्ण कर आज दिनांक 17/02/2026 को दुखद स्वर्गवास हो गया है, उनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 17/02/2026 को दोपहर 03.00 बजे उनके निज निवास, सरवानिया महाराज से निकाली जाएगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।
